shabd-logo

आनंद का अनन्त श्रोत है अनन्त कथामृत

6 June 2023

54 Viewed 54
पुस्तक - अंनत कथामृत
लेखक - प्रकाश चंद जोशी “मुकुंदा”
प्रकाशक - श्री कैंची हनुमान मंदिर एवं आश्रम कैंची धाम नैनीताल उत्तराखंड

बिमल तिवारी “आत्मबोध”। क़िताब पढ़ना वास्तव में असली आंनद है। हम कह सकते है कि किताबों को पढ़ने से जो आंनद मिलता है। वह वास्तविक होता है। मग़र जब मन दुःखी हो, अशांत हो, भ्रम में हो। तब कोई आध्यात्मिक किताब मन को शांति देती है। समस्याओं से बाहर आने की साहस और विश्वास देती है।ऐसी ही एक किताब है प्रकाश चंद जोशी ‘मुकुंदा’ जी के द्वारा लिखित और संग्रहित “अनन्त कथामृत”। जो श्री कैंची हनुमान मंदिर एवम आश्रम कैंची धाम उत्तराखंड के द्वारा प्रकाशित है।
जिसमें बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन घटना, लीला, रहस्य एवम दर्शन का एक विशाल वर्णन है। मैं इसे किताब नही कहूंगा। यह एक ग्रंथ है। जिसे पढ़ने के बाद बाबा जी के प्रति मन मे अनुराग और प्रेम जागृत होता है।
देश के साथ साथ विदेश के तमाम देशों में बाबा जी के भक्त है। जिसमें एप्पल कम्पनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स के साथ साथ फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग प्रमुख है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मुलाकात में मार्क जुकरबर्ग ने बाबा जी की कृपाओ का उल्लेख किया था।जिसके बाद बाबा जी के प्रति लोगों का आकर्षण हुआ।
मार्क जुकरबर्ग ने बात चीत में बताया कि, ‘जब वह मुश्किल के दौर से गुजर रहे थे, तब स्टीव जॉब्स के कहने से भारत के नैनीताल स्थित कैंची धाम आया।और बाबा जी प्रेरणा से अपनें सब मुश्किलों से बाहर निकल आया।’
     इस ग्रन्थ में बाबा जी के लीलाओं का बेहद अनूठा संग्रह है। इसके साथ साथ बाबा जी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी है। जो और कहीं नही मिलेगी। बाबा जी के सूक्तियों का इस ग्रन्थ में वर्णन, लीलाओं के द्वारा उनके उपदेश, प्रवचन आदि को पढ़ना हृदय में जैसे प्रेम और विश्वास की बारिश करती है। बाबा जी भक्त इस ग्रन्थ के लेखक प्रकाश चंद जोशी जी ने बहुत ही सहज, सरल शब्द और भाषाओं में इस ग्रन्थ को लिखा है। पढ़ते समय लगता है कि बाबा जी सारी लीलाएं जो इस ग्रन्थ में वर्णित है, आँखों के सामने घटित हो रही है।
मैं कहूँगा की अगर आप संदेश, दुविधा में है। अगर आपको रास्ता नही सूझ रहा है। तो बाबा नीम करौली जी महाराज के इस ग्रन्थ का जरूर अध्ययन कीजिये। जो ज्ञान के साथ आपको आध्यात्मिक आंनद भी देगी।आपके हृदय के सब भरम को मिटा कर , आपको मार्ग दिखाएगी।
12
Articles
आत्मबोध
0.0
आत्मा और हृदय से निकले भाव की शब्दो में अभिव्यक्ति मात्र है यह किताब, जिसमें मेरी भाव काव्य , कथा कहानी रूप में लिपिबद्ध है
1

कथित देश भक्ति

6 June 2023
1
0
0

इग्लैंड और फ्रांस के बीच चलने वाली एक ट्रेन जो इग्लैंड जा रही थी उसमें मुसाफिर लगभग भर चुके थे सिर्फ एक सीट खाली रह गई थी। ट्रेन चलने से थोड़ी देर पहले एक अंग्रेज शख्स आया और उस सीट पर बैठ गया। बगल मे

2

सेंगोल: न्याय का दंड विधान

6 June 2023
0
0
0

सेन्गोल : शासक पर नियंत्रण का प्रतिक आत्मबोध। ब्रह्मा ने सृष्टि की उत्पति की।पालन का काम विष्णू ने किया। संहार अर्थात विलय का काम शिव के जिम्मे गया।प्रजापति ने राजा बनके व्यवस्था सम्भाला। प्रजापत

3

आधुनिक सोनेट का अनुपम किताब

6 June 2023
0
0
0

आधुनिक सॉनेट का अनुपम संग्रह है ‘एक समंदर गहरा भीतर’बिमल तिवारी “आत्मबोध”।अंग्रेज़ी और फ्रेंच साहित्य को पढ़ते समय मैं सॉनेट रूप में कई गीत, कविताओं को पढ़ा। जो नाटक के साथ साथ प्रेम , सौंदर्य आधारित थी।

4

अगर ब्लैडर चोक हो जाए

6 June 2023
0
0
0

*अगर ब्लैडर चोक हो जाए...* मूत्राशय भरा हुआ है, और पेशाब नहीं हो रहा है, या पेशाब करने में असमर्थ हो रहे हैं.. तो क्या करें?? 👉यह एक प्रसिद्ध एलोपैथी

5

बागेश्वर धाम सरकार

6 June 2023
0
0
0

1997 में अपनी मौत के 5 साल बाद #मद_टेरेसा ने 2002 में मोनिका बेसरा नाम की एक लड़की का पेट का ट्यूमर सिर्फ अपनी तस्वीर से ही ठीक कर दिया। इसके छह साल बाद 2008 में मदर टेरेसा ने कोमा में जा चुके एक व्यक्

6

तुलसी दास जी के दोहे

6 June 2023
0
0
0

तुलसीदास के दोहे और विवाद-------------‐-------------------------- "ढोल गवार शूद्र पशु नारी , सकल ताड़ना के अधिकारी", यह बात वाल्मिकी जी लिखे होते, तो लगभग चल सकता था। क

7

लॉर्ड कार्नवालिस

6 June 2023
0
0
0

वो 1791 में मई की गर्म शाम थी। लार्ड कॉर्नवालिस उदासी और निराशा में गोते लगा रहे थे। टीपू की बेजोड़ युद्ध नीति के कारण श्रीरंगपट्टनम का घेरा उठाना पड़ा था। ब्रिटेन में उनकी थू-थू हो रही थी। जेम्स

8

मुंबई की लोकल ट्रेन

6 June 2023
0
0
0

मुंबई की यात्रा मुंबई की लोकल ट्रेन से बिमल तिवारी मुंबई। जब आप मुंबई जाते है और वहां की लोकल ट्रेन से यात्रा नही करते है।तो यकीन मानिए आपने मुंबई यात्रा का सबसे अनूठा माध्यम नही देखा। विख्यात मु

9

उत्तराखंड की जिया रानी

6 June 2023
0
0
0

आज हम इतिहास के पन्नों से किस्सा लेकर आ रहे हैं एक ऐसी वीरांगना का जिन्हें उत्तराखंड (कुमाऊँ) की लक्ष्मीबाई के नाम से जाना जाता है। यह नाम है- ‘रानी जिया’। जिस प्रकार झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम स

10

आनंद का अनन्त श्रोत है अनन्त कथामृत

6 June 2023
0
0
0

पुस्तक - अंनत कथामृतलेखक - प्रकाश चंद जोशी “मुकुंदा”प्रकाशक - श्री कैंची हनुमान मंदिर एवं आश्रम कैंची धाम नैनीताल उत्तराखंडबिमल तिवारी “आत्मबोध”। क़िताब पढ़ना वास्तव में असली आंनद है। हम कह सकते है कि क

11

सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि

11 June 2023
0
0
0

सिन्धु घाटी की लिपि : क्यों अंग्रेज़ और कम्युनिस्ट इतिहासकार नहीं चाहते थे कि इसे पढ़ाया जाए! 🔰▪️इतिहासकार अर्नाल्ड जे टायनबी ने कहा था - विश्व के इतिहास में अगर किसी देश के इतिहास के साथ सर्वाधिक छे

12

राममय जगत

16 January 2024
0
0
0

राम से इतिहास,भूगोल,देश औ संसार हैंराम इस धरा पर, प्रत्यक्ष ब्रह्म अवतार हैंजीव,जगत,ब्रह्मांड कुछ नहीं राम के बिनाज्ञान विज्ञान ईमान का राम नाम सार हैंराम में रम जाए तो,नहीं हिंसा फ़साद हैंराम के

---