shabd-logo

सेन्गोल: भारतीय विरासत................हमारा भारत

25 May 2023

29 Viewed 29
आज का विषय: सेन्गोल: भारतीय विरासत

भारतीय विरासत अतीत के किसी विशिष्ट समाज या व्यक्तियों के समूह या व्यक्ति की सामाजिक-सांस्कृतिक, सामाजिक-राजनीतिक, सामाजिक-आर्थिक और यहाँ तक कि तकनीकी गतिविधियों के संदर्भ में मूल्यवान और सूचनात्मक है।
उत्तर :- भारत में सबसे ज्यादा विश्व विरासत स्थल महाराष्ट्र में स्थित है महाराष्ट्र में कुल 5 विश्व विरासत स्थल है ये पांच विश्व विरासत स्थल है –

अजंता की गुफाएं

एलोरा की गुफाएं

एलिफेंटा की गुफाएं

मुंबई के विक्टोरियन एंसेंबल

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
ताजमहल भारतीय, पर्सियन और इस्लामिक वास्तुशिल्पीय शैली के मिश्रण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसका निर्माण कार्य 1632 में शुरु हुआ था। 21 साल तक इसमें हजारों शिल्पकार, कारीगर और संगतराशों ने काम किया और 1653 में ताजमहल बनकर तैयार हुआ। यहां स्थित मुमताज महल का मकबरा ताजमहल का मुख्य आकर्षण है 
भारत का प्रतिष्ठित वास्तुशिल्प वैभव अपने स्वर्ण अतीत की एक उत्तम मिसाल है। इतिहास के सम्राटों ने उन शास्त्रीय अवशेषों के रूप में अपने शासन की छाप छोड़ दी जो उनके राजा के बारे में बहुत कुछ बोलते हैं। भारत का शुमार विश्व के उन देशों में है जो अपने अनूठे वास्तु के चलते हर साल देश-दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आज यहां कई ऐसे स्मारक मौजूद हैं जिनको यदि आप ध्यान से देखें तो आपको भारत के गौरवशाली इतिहास का पता चल जाएगा।
यदि आप भारत में स्थित अलग-अलग स्मारकों पर गौर करें तो एक बात जो और सामने आती है वो यह है इन इमारतों की शैली, जिनमें अलग-अलग सभ्यताओं और संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। तो आज हम ऐसे ही दस स्मारकों के बारे में आपको बता रहे हैं जो कला और वास्तु की दृष्टि से राष्ट्र को आकर्षित करती हैं और लोगों के कौतुल का केंद्र हैं। हम सब अपनी इन धरोहरों पर गर्व महसूस करते हैं।



आगरा : ताजमहल 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित ताजमहल दुनिया के सात आश्चर्यों की सूची में पहले स्थान पर है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। यहीं मुमताज महल का मकबरा भी है। ताजमहल भारतीय, पर्सियन और इस्लामिक वास्तुशिल्पीय शैली के मिश्रण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसका निर्माण कार्य 1632 में शुरु हुआ था। 21 साल तक इसमें हजारों शिल्पकार, कारीगर और संगतराशों ने काम किया और 1653 में ताजमहल बनकर तैयार हुआ। यहां स्थित मुमताज महल का मकबरा ताजमहल का मुख्य आकर्षण है। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा वर्गाकार नींव पर आधारित है। यह मेहराबरूपी गुंबद के नीचे है और यहां एक वक्राकार गेट के जरिए पहुंचा जा सकता है।


कोलकाता : विक्टोरिया मेमोरियल

कोलकाता के सबसे मशहूर दर्शनीय स्थल में से एक है विक्टोरिया मेमोरियल, जो यूरोपीय वास्तुकला और मुगल रूपों का एक अनूठा मिश्रण है। विक्टोरिया मेमोरियल भारत में अंग्रेजी राज को दी गई एक श्रद्धांजलि है, यह भारत के सबसे शानदार स्मारकों में से एक है। 64 एकड़ में फैली हुई यह सफेद संगमरमर से बनी गुंबददार संरचना है। इसे आम जनता के लिए 1921 में खोला गया था, इसमें शाही परिवार की कुछ तस्वीरें भी हैं। इन बेशकीमती प्रदर्शन के अलावा पर्यटक विक्टोरिया मेमोरियल की ख़ूबसूरत संरचना को देखने यहां आते हैं।
 

मुंबई : गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई के कोलाबा में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया वास्तुशिल्प का चमत्कार है और इसकी ऊंचाई लगभग आठ मंजिल के बराबर है। भारत के सबसे अमीर शहर में स्थित, किंग जॉर्ज वी और क्वीन मैरी की यात्रा को उत्सवित करने के लिए इस शानदार वास्तुकला का निर्माण किया गया था। यह इंडो-सर्सेनिक शैली में एक ब्रिटिश वास्तुकार द्वारा डिजाइन से बनाया गया था। वास्तुकला की हिंदू और मुस्लिम शैलियों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण सन 1911 में राजा की यात्रा के स्मरण निमित्त किया गया।
भारत में धरोहर प्रबंधन से संबंधित प्रमुख मुद्दे

हालाँकि 'इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज़' (INTACH) ने 150 शहरों में लगभग 60,000 इमारतों को सूचीबद्ध किया है, लेकिन यह मामूली प्रयास ही माना जा सकता है जबकि देश में 4000 से अधिक धरोहर क़स्बे और शहर मौजूद हैं विविधताओं का देश, भारत अपनी विभिन्न संस्कृतियों के लिए जाना जाता है। भारत में गीत-संगीत, नृत्य, नाटक-कला, लोक परंपराओं, कला-प्रदर्शन, धार्मिक-संस्कारों एवं अनुष्ठानों, चित्रकारी एवं लेखन के क्षेत्रों में एक बहुत बड़ा संग्रह मौजूद है जो मानवता की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' के रूप में जाना जाता है।



Other History books

1
Articles
सेंन्गोल - भारतीय विरासत
0.0
आज हम सभी विदेशों में घुमकर आना और अपने देश में विदेशी इमारतों और उनका बताना सही हो सकता है। बस अपने भारत को ऐतिहासिक रुप के साथ साथ बहुत कुछ देश के लिए सोचो और अपना भारत महान हम सभी ऐसे ही नहीं कहते हैं। आओ कुछ पढ़ते हैं