shabd-logo

यही सच है

24 February 2023

73 Viewed 73
मनु भंडारी
कानपुर
सामने आंगन में फैली हुई धूप सिमटकर दीवारों पर चढ़ गई और कंधे पर बस्ता लटकाए नन्हें नन्हें बच्चों के झुंड के झुंड दिखाई दिए, तो एकाएक ही मुझे समय का आभास हुआ।
घंटा भर हो गया यहां खड़े खड़े और संजय का अभी तक पता नहीं! झुंझलाती सी मैं कमरे में आती हूं।
कोने में रखी मेज पर किताबें बिखरी पड़ी हैं,कुछ खुली,कुछ बंद। एक क्षण मैं उन्हें देखती रहती हूं,फिर निरुदेश्य सी कपड़ों की अलमारी खोलकर सरसरी सी नजर से कपड़े देखती हूं।
सब बिखरे पड़े हैं।
इतनी देर यों ही व्यर्थ खड़ी रही,इन्हें ही ठीक कर लेती।
पर मन नहीं करता और फिर बंद कर देती हूं।
नहीं आना था तो व्यर्थ ही मुझे समय क्यू दिया?
फिर यह कोई आज ही की बात है।
हमेशा संजय अपने बताए हुए समय से घंटे दो घंटे देरी करके आता है,और मैं हूं की उसी क्षण से प्रतीक्षा करने लगती हूं।
उसके बाद लाख कोशिश करके भी तो किसी काम में अपना मन नहीं लगा पाती।
वह क्यू नहीं समझता की मेरा समय बहुत अमूल्य है,थिसिस पूरी करने के लिए अब मुझे अपना सारा समय पढ़ाई में ही लगाना चाहिए।पर यह बात उसे कैसे समझाऊं।

4
Articles
Monika's Diary
0.0
रंगभूमि
1

रंगभूमि

8 February 2023
1
1
0

रंगभूमिशहर अमीरों के रहने की जगह है और क्रय विक्रय का स्थान है।उसके बाहर की भूमि उसके मनोरंजन और विनोद की जगह है।उसके मध्य भाग में उनके लड़कों की पाठशालाएं और उसके मुकदमेबाजों के अखाड़े होते हैं,जहां

2

रंगभूमि

9 February 2023
1
1
0

रंगभूमिइन्हीं में एक गरीब और अंधा चमार रहता है,जिसे लोग सूरदास कहते हैं।भारतवर्ष में अंधे आदमियों के लिए न नाम की जरूरत होनी है,न काम की।सूरदास उनका बना बनाया नाम है,और भीख मांगना बना बनाय

3

यही सच है

24 February 2023
1
1
0

मनु भंडारीकानपुरसामने आंगन में फैली हुई धूप सिमटकर दीवारों पर चढ़ गई और कंधे पर बस्ता लटकाए नन्हें नन्हें बच्चों के झुंड के झुंड दिखाई दिए, तो एकाएक ही मुझे समय का आभास हुआ।घंटा भर हो गया यहां खड़े खड

4

एक चिड़िया

18 March 2023
1
0
0

एक चिड़िया जब अपना प्रतिबिंब,कांच की खिड़की में देखती है,अपने इस प्रतिबिंब को देखकर,वह चिड़िया,ज्यों ही,कांच की खिड़की में चोंच मारती है,तो कांच से,चिड़िया के चोंच मारने की,आवाज आने लगती है,फिर चिड़िय

---