shabd-logo

सपनों का संसार

26 October 2024

2 Viewed 2
सपने अच्छे भी होते है। और बुरे भी होते है। पर हमे किन सपनो के साथ आगे बढ़ना है। ये निर्णय भी हमारा होता है। जब छोटे होते है। तो हमारे सपने भी छोटे होते हैं। और उन्हें पूरा करना ही। हमारे लिए सबकुछ होता है। नए कपड़े पहनना। नई मिठाई खाना। नई जगह पर घूमना। ये भी हमारा एक सपना होता है। जब पढ़ने की उम्र होती है तो क्लास में फर्स्ट आने का सपना होता है। इससे आगे अपनी मनपसंद जॉब पाने का सपना होता है। कंपटीशन भी तगड़ा होता है। मनपसंद काम मिल जाए तो एक अच्छा जीवन साथी पाने का सपना होता हैं। ये सबसे सुंदर सपनो में से एक होता है। इसके बाद बच्चों की पढ़ाई और उनका जीवन अच्छा बनाने का सपना। इस तरह सपने देखते देखते हम इस दुनिया से चले जाते हैं। सपने हमे जीने की ताकत और हिम्मत दोनों देते हैं।