shabd-logo

प्रतीक्षा करू

28 July 2024

5 Viewed 5
दिन में सूरज की प्रतीक्षा करू 
 रात में चांद की प्रतीक्षा करू 
 नीले आसमां में खुदा प्रतीक्षा करू 
सितारों से ऐसी आकंक्षा करू
सबसे अलग अपना कर्म करू

 जैसे मेघ करें प्रतीक्षा सावन की
जैसे फुल करें प्रतीक्षा उपवन की
जैसे भक्त प्रतीक्षा करें भगवान की
मैं उसकी अभिलाषा की प्रतीक्षा करू
सबसे अलग अपना कर्म अच्छा करू

 ईट प्रतीक्षा करें  इक मकान बने
सब घर में सबसे पहले इंसान बने 
 किसान प्रतीक्षा करें फसलें हमारी शान बने
इस शान में धरती पर स्वर्ग की प्रतीक्षा करू
सबसे अलग अपना कर्म अच्छा करू
.