shabd-logo

About डॉ़ नन्दकिशोर साह

लेखक का संक्षिप्त जीवन-परिचय डा0 नन्दकिशोर साह जन्म तिथि- 2 जनवरी, 1987  जन्म स्थल- बनकटवा, घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण, बिहार - 845303 मोबाईल नं0- 9934797610 ईमेल- nandkishorsah59@gmail.com वेबसाइट-  www.nandkishorsah.com          डा0 नन्दकिशोर साह, पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत बनकटवा ग्राम के एक अति साधारण किसान स्व0 शिवराज साह के सुपुत्र है। एक छात्र जीवन व्यतीत करते हुए डॉ साह ने जो ख्याति प्राप्त की है, वह अन्य युवाओं के लिये एक आदर्श है। इनको अपनी कर्मठता, लगनशीलता एवं जन-सेवा के कारण ही कई सरकारी, गैर-सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा जिला स्तरीय, राष्ट्र-स्तरीय सम्मानों से सम्मानित एंव पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। इन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सम्मेलनों, सेमिनार और विचार गोष्ठियों में भाग लिया है। इनके अनेक शोध लेख कुरुक्षेत्र, अंतिम जन, विज्ञान प्रगति, सर्वोदय जगत, फल फूल, गौरवशाली भारत, सोच-विचार, सेतु जैसे विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। कई प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्रों के संपादकीय आलेख प्रकाशित हुए हैं। वे जीविका बिहार में काम कर चुके है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत है। कई विख्यात शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। इन्हें प्राप्त मुख्य सम्मान निम्न प्रकार है। 1. एन. कृष्णा स्वामी पुरस्कार-2005,  गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली। 2. सर्वश्रेष्ठ स्वंय सेवक एवार्ड 2007,  राष्ट्रीय सेवा योजना बी0आर0ए0 बिहार विश्वविद्यालय सेल, मुजफरपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार 3. महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप सम्मान 2006, भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली। 4. जिला युवा पुरस्कार- 2007, नेहरू युवा केन्द्र, पूर्वी चम्पारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार

Other Language Profiles
no-certificate
No certificate received yet.

Books of डॉ़ नन्दकिशोर साह