shabd-logo

दंत पुंज का मधु मुस्कान

13 September 2024

6 Viewed 6
होठों के भीतर समीप में 
दंत पुंज का कोष महान
मिलता जिससे अंतराल पर 
मधु मुस्कानों का अनुदान

दुग्ध धुली दो दंत पंक्तियाँ
सच्चे मोती की है लड़ियां 
इक दूजे से किसी भाग मे 
नहीं विलग जिनकी कड़ियां

पंक्ति बद्ध बगुले बैठे हैं 
समुख सरोवर कर स्नान
सुर्योदय का दृश्य मनोहर
निरख रहे जल अंत॔तम

          डॉ राजेश पाण्डेय