shabd-logo

प्रेम एक संघर्ष

16 February 2023

30 Viewed 30
      प्रेम दुनिया की अद्भुत ताकत, प्रेम एक निष्ठा, प्रेम एक
राग, प्रेम एक पूजा, प्रेम एक राधा, प्रेम एक कृष्ण। दुनिया के  कण कण में समाई हुई असीम शक्ति है प्रेम। प्रेम त्याग है, तो प्रेम तप भी। प्रेम एक जीवन है, तो प्रेम एक गाथा भी। प्रेम संसार की नीव है। 
          प्रेम वास्तविकता है। प्रेम  शक्तिशाली है, तो एक संघर्ष भी। दुनिया में कई लोग प्रेम करते हैं कुछ कहानियां बहुत प्रसिद्ध है प्रेम जीवन की कल्पना है। प्रेम सागर की गहराई है, तो पहाड़ों की ऊंचाई भी l प्रेम ठहराव है, तो एक भाव भी। प्रेम एक संघर्ष  सदैव से रहा है। राधा का कृष्ण से  बिछड़ना प्रेम को समझाना था। प्रेम मनुष्य के जीवन में कई बदलाव लाता  है l
        जब एक व्यक्ति को प्रेम होता है, तो वो पूरी तरह से बदल जाता है प्रेम की भाषा बोलने लगता हैl प्रेम उससे वह सब करवाता है जो उसने कभी ना किया हो। मुझे मेरे लिखे कुछ शब्द याद आ रहे हैं जो शायद प्रेम को और बेहतरीन ढंग से समझा सके l 

प्रेम को समझना है तो पहले बिछड़ कर देखो 
 कृष्ण से पहले राधा राधा कह कर देखो ll